समय का सदुपयोग, नमस्कार दोस्तों समय हमारे जीवन मे जितना महत्व रखता है सायद ही ओर कुछ होगा जिसका हमारे जीवन मे इतना ज्यादा महत्व होगा। समय से लेकर समय का सदुपयोग तथा समय का महत्व तक सभी हमारे जीवन मे एक महत्वकांशी भूमिका रखते है। समय के विषय मे जानना इतना ही विस्तारित होगा जितना की समय पर निबंध (समय के महत्व पर निबंध)लिखना।
![]() |
समय का सदुपयोग |
इस दुनिया में यदि सबसे ज्यादा कोई विचित्र चीज़ है तो वह समय है ना ही इस दुनिया में समय से आगे कोई है और ना ही पीछे यानी सभी समय के अनुसार ही चलते हैं। जो व्यक्ती समय का सदुपयोग नहीं कर्ता तथा समय का दुरूपयोग करता है वह व्यक्ती अपने जीवन मे कभी सफल नहीं हो सकता है। यह बात केवल कहने मात्र के लिए नहीं है इस दुनिया मे जितने भी सफल लोगों को आप जानते है या उनके नाम सुने होंगे उन सभी ने एक समय पर अपने समय का सदुपयोग कर अपने जीवन को आलिशान व सुखमय बनाया है।
यदि किसी व्यक्ति का मानना है कि वह समय से पहेले ही सब कुछ कर सकता है यानी समय से आगे चल सकता है तो यह मानना मूर्खता है, स्वयं देवताओ से लेकर पृथ्वी पर मौजूद किसी भी प्राणी की कोई भी समय को अपने काबु मे नही कर सकता अपितु उसके साथ जरूर चल सकता है।
![]() |
समय का सदुपयोग तथा महत्व |
जो व्यक्ती समय की कदर नहीं करता समय उसकी कदर नहीं करता, यह बात केवल सुनी ही होगी यदि इसका सफल उदाहरण जानना हो तो रोड पर या रास्तो पर मांगने वाले और ऑफिस मे AC मे काम करने वाले के इतिहास मे जानने का प्रयास जरूर करना पता चल जाएगा कि समय कितना बलवान है।
किसी ने क्या खूब कहा है कि "समय को ना करे बर्बाद, समय बनाता जीवन आबाद। अर्थात इस पंक्ति का अर्थ उसी प्रकार है जिस प्रकार धन को व्यर्थ करने की बजाय यदि उसका सदुपयोग करे तो हम उसी धन के आधार पर अपने जीवन को अधिक सुखमय बना सकते हैं। समय की कदर करना उसी तरह है जिस प्रकार अपने के बड़ो का आदर करना जिस प्रकार से हम अपने से बड़ो का आदर करने है जिसके बदले मे हमे उनसे आशीर्वाद या उपहार मिलते हैं उसी प्रकार समय का आदर करने तथा उसका सदुपयोग करने से ज्ञान तथा सफलता की प्राप्ति होती है।
Facebook Instant Article Kise Kehete hai?
समय का सदुपयोग कैसे करे?
#1 अपना लक्ष्य चुने
लक्ष्य का निर्धारण ना करना की ही समय के व्यर्थ होने का सबसे बड़ा कारण है। जो व्यक्ती अपने लक्ष्य का निर्धारण नहीं करता वो जीवन मे अलग अलग कार्यो को करके अपने समय का दुरूपयोग करता रहता है क्योंकि उसे यह जानकारी नहीं होती कि उसे आगे क्या करना चाहिए।#2 अध्यन करे
अध्यन व्यक्ती को इतना सक्षम बना देता है कि वह इस काबिल हो जाए कि उसे क्या करना है। एक साक्षर व्यक्ती को समय तथा उसकी कीमत का अनुमान हो जाता है तब ही वह अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय का पालन करता है।
#3 समय निर्धारित करना
समय को अपने कार्यो के लिए निर्धारित करना अर्थात टाइम टेबल बनाना जीवन में सभी कार्यो को समय से करना चाहिए। अपने जीवन मे सफल हुआ हर व्यक्ती आपको यहीं सलाह देगा कि अपने समय को बर्बाद ना करे तथा उसका सही प्रकार से ही उपयोग करे। समय को सही प्रकार से उपयोग करने के लिए ही टाइम टेबल का ईस्तेमाल किया जाता है।#4 समय का महत्व समझना
समय के सदुपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका समय के महत्व को समझना है। जो व्यक्ति को समय के महत्व का ज्ञान हो जाता है वह व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग करना शुरू कर देता है। अर्थात समय से खाना, समय से सोना, समय से पढ़ना, यह सभी समय के सदुपयोग करने के उदाहरण है।
समय का क्या महत्व है?
समय दुनिया का सबसे ज्यादा मूल्यवान धन माना जाता है।सफलता की कुंजी किसे कहते हैं?
समय को ही सफलता की कुंजी कहा जाता है समय इतना बलवान है यदि उसकी महत्ता को समझ जाए तो जीवन मे सफल होना कठिन नहीं है।सफलता भी समय की तरह सुनने मे आम शब्द की तरह ही है परंतु इनकी महत्वाकांक्षा लाखो - करोड़ों रुपये से भी अधिक है। समय के अनुसार अपने कार्यो को पूर्ण रूप से करने वाला व्यक्ती अपने जीवन मे सफलता की ओर तेजी से विकास करता है।
Conclusion/हमने क्या जाना
प्रस्तुत निबंध के माध्यम से आज हमने समय के विषय में विस्तार से जाना कि समय कितना बलवान है अर्थात समय का सदुपयोग कर हम किस प्रकार समय को सफलता की कुंजी बना सकते हैं।समय को विस्तार से समझना बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि दिन के समय मे तारो का इंतजार करना। अर्थात आज तक ना ही कोई व्यक्ति समय को अच्छे से समझ सका और ना ही उसकी महत्ता को जाना। ता ही हमारे बुजुर्ग भी यही कह्ते है कि "समय समय की बात है" आज समय किसके साथ है और कल किसके।
Must Read:
0 टिप्पणियाँ